28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हुमा कुरैशी ने दबंग सलमान खान को कहा ‘ किलर’, भड़के फैंस ने दिए ऐसे जवाब

हुमा कुरैशी ने सलमान की आने वाली फिल्म 'रेस 3' के ट्रेलर को लेकर किया ऐसा ट्वीट, भड़के फैंस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 20 May 2018, 5:46 PM IST

Huma qureshi

Huma qureshi

हाल में दबंग सलमान खान की आने वाली मचअवेटिड फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर रिलीज किया है। जिसके बाद फैंस ने ट्रेलर को लेकर तरह-तरह के ट्वीट्स किए। जिससे परेशान होकर दबंग सलमान खान ने अपने ट्विटर पर 'रेस 3' का ट्रेेलर डाल दिया। 'रेस 3' के ट्रेलर को आॅडियंस की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। एक तरफ सलमान के प्रशंसक 'रेस 3' के ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी और कुछ लोगों को यह ट्रेलर पच नहीं रहा।

ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स का कहना है कि सलमान भगवान की नौका पर सवार हैं, उन्हें कोई नहीं रोक सकता। ट्विटर पर ट्रेलर को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया अभी खत्म ही नहीं हूुई थी कि इसी बीच हुमा कुरैशी ने सलमान के 'रेस 3' के ट्रेलर की प्रशंसा करते हुए लिख डाला,'किलर'।

हालांकि, हुमा ने ये ट्वीट ट्रेलर की प्रशंसा को लेकर लिया था, लेकिन कुछ ट्विटर यूजर्स ने ऐसे रियक्ट किया कि उन्होंने भाईजान सलमान को 'किलर' कहा है। इसके बाद तो मानों ट्विटर पर इस बात को लेकर विवाद ही छिड़ गया है। कुछ इस बात से सहमत थे तो कुछ इसके जवाब में धड़ाधड़ ट्वीट करने लगे। एक ट्विटर यूजर ने तो हुमा की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोई तो है बॉलीवुड में जिसने असली सच्च को पहचाना। उसने अपने ट्वीट में सलमान खान के 1998 के काला हिरण शिकार और 2002 में हिट एंड रन मामले का उल्लेख किया।

एक ट्विर यूजर ने कहा, हां वह हैं तो दूसरे ने जवाब दिया बॉलीवुड में कोई तो है जो सच्चाई को जानता है। एक दूसरे यूजर कमेंट करते हुए लिखा, 'इसे महिला सशक्तिकरण कहा जाता है। आपने बहादुरी से कहा और आप में कहने की हिम्मत है।'

एक ट्विटर यूजर ने कहा, 'हां वह एक किलर हैं...हर कोई इस सच्चाई को जानता है, लेकिन कोई भी फिल्म बिरादरी से आगे आने औैर इसे पब्लिकली बोलने की हिम्मत नहीं करता। सच बोलने के लिए आपको धन्यवाद और नमस्ते। आपने इतनी आसानी और साहसपूर्वक कहा...भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे।'

एक अन्य ट्विटर यूजर ने हुमा कुरैशी के लिए लिखा, 'मैं वास्तव में आपका प्रशंसक नहीं था, लेकिन जिस तरह से आपने हत्यारा कहने का साहस दिखाया है वह वाकई अद्भुत है। मैं आपकी बात से सहमत हूं और कहना चाहता हूं कि वह एक हत्यारा है। उसे अपने अपराधों के लिए जेल जाना चाहिए।' इतना नहीं कई ट्विटर यूजर ने सलमान और कई ने हुमा के फेवर के ट्वीट सोशल मीडिया पर ट्वीट की बाढ़ ला दी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग