डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 14 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली अपकमिंग वेब सीरीज का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है।इस मेडिकल थ्रिलर शो की एक झलक देखने का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब आज ट्रेलर रिलीज हो गया है। जो देखने में काफी इंट्रेस्टिंग लग रहा है। लोगों को 'ह्यूमन' का ट्रेलर काफी ज्यादा पंसद आया है। ऑप्स 1.5, आर्या 2, नवंबर स्टोरी जैसे शो के साथ बैक टू बैक सफलताओं के बाद, डिज्नी प्लस हॉटस्टार 2022 की शुरुआत 'ह्यूमन' के लॉन्च के साथ करने जा रहा है।जो भारत में ह्यूमन ड्रग ट्रायल पर आधारित मेडिकल थ्रिलर है।