
हाल ही में दिए कंगना के इंटरव्यू के बाद इतना तो तय था कि अगर कंगना की फिल्म को लोग पसंद नहीं करते हैं, तो कंगना इंडस्ट्री में नीचे आ जाएंगी। लेकिन कंगना ने फिल्म में अपनी एक्टिंग से एक बार फिर से यह बता दिया कि वह बेशक इंडस्ट्री के कुछ लोगों के खिलाफ हो, लेकिन लोग उन्हें एक्टिंग को पसंद करते हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि लोगों को फिल्म कैसी लगती है।
स्टार- 3.5 स्टार
कहानी- कंगना यानी प्रफुल पटेल एक होटल में हाउसकीपिंग डिपार्टमेंट में काम करती है। तलाकशुदा है और अपने लिए घर खरीदना चाहता है। कंगना यानी प्रफुल के मां-बाप चाहते हैं कि प्रफुल की दोबारा शादी हो जाए लेकिन प्रफुल की तमन्ना सिर्फ घर खरीदने की है। एक दिन शादी से बचने के लिए प्रफुल अपनी दोस्त के साथ 'लास वेगास' भाग जाती है। जहां वह एक कसिनो में जुआ खेलती है। उस जुअे में वह जीत जाती है जिसके बाद उसे जुअे की लत लग जाती है। जिसके बाद वह उधार से जुआ खेलती है जो कि वह भी हार जाती है। उधार चुकाने के चक्कर में वह चोरियां करने लगती है।
डायरेक्शन- सिटीलाइट और अलीगढ़ जैसी फिल्में बना चुकें हनसल मेहता ने इस बार कॉमेडी जॉन में ट्राई किया है। जिसमें वह थोड़े-बहुत सफल भी रहे हैं। फिल्म की लोकेशन अच्छी है। पूरी फिल्म की शूटिंग विदेश में ही हुई है।
एक्टिंग- फिल्म पूरी तरह से कंगना पर बेस्ड है। स्क्रीन पर कंगना एक मिनट के लिए भी गायब नहीं होती। कंगना ने फिल्म में बहुत अच्छी एक्टिंग की है। सभी लोगों को उनका रोल काफी पसंद आएगा।
म्यूजिक- फिल्म का म्यूजिक दिया है सचिन जिगर ने। फिल्म के गानों की बात करें तो 'ओए ओए स्मिरन' और 'शादी कर ले' वाले गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।
क्यों देखें- अगर आप बहुत खुराफाती हैं। खुद हसने और दूसरो को हसाने के लिए कार्टून वाली हरकतें करते हैं, तो आपको यह फिल्म देखने में बहुत मजा आएगा। कंगना ने इस फिल्म में ऐसी कई हरकतें जिसे देखने में आपको बहुत मजा आएगा।
क्यों न देखें- फिल्म में 30 प्रतिशत तक डायलॉग्स इंग्लिश में हैं। यानी कह सकते हैं कि जिन लोगों को इंग्लिश नहीं आती यह फिल्म उनके ऊपर से निकल जाएगी। इसके अलावा यह फिल्म उन लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आएगी जो यह सोचकर फिल्म देखने जाते हैं कि वह फिल्म से कुछ नया सीखेंगे। इसके अलावा लाइफ में सीरियस रहने वाले लोगों के लिए भी यह फिल्म नहीं हैं।
Published on:
16 Sep 2017, 5:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.