
Ihana Dhillon
'हेट स्टोरी 4' के साथ बॉलीवुड कॅरियर की शुरुआत कर रहीं अभिनेत्री इहाना ढिल्लों एक अन्य फिल्म में अभिनेता अर्जुन रामपाल के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म 'नास्तिक' में इहाना अभिनेता अर्जुन के साथ अतिथि भूमिका में नजर आने वाली हैं। वहीं इहाना अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म को लेकर नर्वस भी है लेकिन खुश भी हैं। 'नास्तिक' में अपने किरदार के बारे में इहाना का कहना है कि फिल्म में उनकी भूमिका एक कथानक की तरह हैं। इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन रामपाल लीड रोल में हैं। इहाना ने कहा, 'इस साल रिलीज को तैयार फिल्म 'नास्तिक' में अर्जुन रामपाल के साथ मैं पहली बार काम कर रही हूं। मेरे पास अन्य फिल्में भी है इसलिए सब अच्छा हो रहा है।' उन्होंने कहा,'मैं फिल्म 'नास्तिक' में अतिथि भूमिका में हूं। फिल्म में अर्जुन रामपाल के साथ एक गीत में काम किया है। 'नास्तिक'में कोई महिला किरदार नहीं है। मेरा किरदार फिल्म के कथानक (कहानी बताने वाला) की तरह है। यह बेहतरीन और दिलचस्प है।'
'हेट स्टोरी 4'को लेकर नर्वस और खुश भी:
इहाना इन दिनों 'हेट स्टोरी 4' के प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा, 'फिल्म के ट्रेलर को पसंद करने के लिए दर्शकों की आभारी हूं। 'हेट स्टोरी 4' नौै मार्च को रिलीज होगी। मैं घबराई हुई हूं लेकिन खुश हूं क्योंकि यह मेरी पहली हिंदी फिल्म है।'
परिवार और दोस्तों के लिए करूंगी स्क्रीनिंग:
यह पूछे जाने पर कि वह 'हेट स्टोरी 4' की विशेष स्क्रीनिंग किसके लिए करना चाहेंगी, उन्होंने कहा, 'कोई प्राथमिकता नहीं है। मैं चाहती हूं कि सभी लोग फिल्म देखें, क्योंकि मुझे लगता है कि इसकी कहानी अच्छी है। फिल्म रिलीज के बाद मैं चंडीगढ़ का रुख करूंगी। मैं अपने परिवार और दोस्तों के लिए अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग करूंगी।'
विशाल पंड्या निर्देशित और समीर अरोड़ा द्वारा लिखी गई 'हेट स्टोरी 4'में उनके अलावा उर्वशी रौतेला, करण वाही और विवान भटेना जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Updated on:
8 Mar 2018, 12:45 PM IST
Published on:
8 Mar 2018, 12:43 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.