आईफा अवॉर्ड 2018 का आगाज 22 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हो चुका है। इस अवॉर्ड शो को दर्शक हर साल ही देखना काफी पसंद करते है। ऑडियंस जल्द ही अपने पसंदीदा सेलेब्स अर्जुन कपूर, वरुण धवन, कृति सेनन और बॉबी देओल और साथ ही कई और स्टार को आईफा स्टेज पर देख पाएंगे। बता दें कि बॉबी देओल ने फिल्म 'रेस 3' से कमबैक किया है और सात साल बाद स्टेज परफॅार्मेंस देने के लिए कहा है। आप इस अवॉर्ड शो का मजा घर बैठे ऑनलाइन और टीवी चैनल पर ले सकते हैं।