26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर इलियाना की PREGNANCY का सच आया सामने! खुद बताई ये बड़ी बात

कई दिनों से इलियाना डीक्रूज अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 23 Apr 2018, 10:32 AM IST

ileana d'cruz

ileana d'cruz

बॅालीवुड अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज कई दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हर दिन उनकी शादी या प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन हाल में एक्ट्रेस ने बयान देकर सारी बातें साफ कर दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का सच बताया।

2 पोस्ट किए जारी

इलियाना ने बॉयफ्रेंड एंड्रू निबोन के साथ एक तस्वीर खींची हैं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,' Inhale the good sh*t—Exhale the bullsh*t.' @andrewkneebonephotography

वहीं दूसरी तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,'प्रेग्नेंट नहीं हूं।' #notpregnant

Inhale the good sh*t— —Exhale the bullsh*t. 📷 @andrewkneebonephotography

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on

#notpregnant 🙏🏼 📷@andrewkneebonephotography ♥️

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on

ये पोस्ट जारी कर यह बात तो साफ हो गई है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं है। लेकिन उनकी शादी को लेकर अभी भी बात संशय बना हुआ है।

शादी की खबर आई सामने

बता दें कुछ दिन पहले इलियाना ने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वो धुंधली सी क्रिसमस ट्री सजाती हुई दिख रही हैं। लेकिन इस तस्वीर पर ध्यान ना देते हुए अगर इस पर लिखे पोस्ट की ओर गौर करें तो उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड एंड्रू नीबोन को 'हबी' नाम से संबोधित किया है।

अब जाहिर सी बात है कि हबी पति को कहा जाता है, बॉयफ्रेंड को नहीं। तो क्या इलियाना और एंड्रू ने शादी कर ली है? अगर हां तो यह शादी उन्होंने इतने गुपचुप अंदाज से क्यों की? और क्या ये फोटो एक जरिया को अपने शादी के बारे में बताने का इलियाना का तरीका है?

इलियाना का कॅरियर

इसके अलावा अगर उनके कॅरियर को लेकर बात करें तो हाल में वह अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'मुबारकां' में दिखाई दी थी जो कि एक बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद वे अजय देवगन के साथ फिल्म 'बादशाहो' और 'रेड' में दिखाई दीं। दोनों की फिल्मों में लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया।

इसके अलावा बता दें कुछ दिन पहले इलियाना ने एक छेड़खानी से जुड़े मामले में सुर्खियां बटोरी थी। खबर थी कि इलियाना डिक्रूज़ मुंबई एक फेशन शो में हिस्सा लेने वाली थी जिस सिलसिले में वे अपनी कार में बैठकर शो की लोकेशन पर पहुंच रही थी। रस्ते में वे एक ट्रेफिक सिग्नल पर रुकी जहां लड़को के एक झुंड ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। खबर के मुताबिक एक लड़का तो उनकी गाड़ी के बोनट पर लेट गया। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस में तो शिकायत दर्ज नहीं कराई साथ ही गुस्से भरा ट्वीट भी लिखा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग