12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FLOP हुए बॅाबी देओल 2018 में करने वाले हैं नई शुरुआत, देने जा रहे हैं KHANS को टक्कर…

खबरों की माने तो इस साल देऔल खानदान का ये चिराग दो बड़ी हिट फिल्में देने वालें है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 2 Jan 2018, 4:50 PM IST

bobby deol

bobby deol

एक दशक था जब बॅालीवुड इंडस्ट्री के एक्टर धर्मेंद्र के दोनों बेटे इंडस्ट्री पर राज करते थे। जहां सनी देओल का ढ़ाई किलो का हाथ कमाल दिखाता था वहीं बॅाबी देओल के चार्मिंग लुक लड़कियों की धड़कने रोक देता था। फिल्म बरसात से बॅाबी इतने पॅापुलर हो गए थे कि एक के बाद एक हिट फिल्में देते चले गए। लेकिन वो कहते हैं ना किस्मत के आगे किसी का जोर नहीं चलता, कुछ ऐसा ही बॅाबी के साथ हुआ।

कुछ सालों में बॉबी देओल का करियर ग्राफ नीचे गिर गया। बॅाबी, धर्मेंद्र और सनी ने फिल्म पोस्टर बॉयज से अपनी किस्मत चमकाने की कोशिश भी की लेकिन फिल्म फ्लाॅप हो गई। लेकिन लगता है अभी भी बॅाबी ने हार नहीं मानी है।

बताया जा रहा है कि बॉबी के लिए 2018 धमाकेदार होने वाला है। खबरों की माने तो इस साल देऔल खानदान का ये चिराग दो बड़ी हिट फिल्में देने वालें है।

सबसे पहले बॉबी देओल सलमान खान और अनिल कपूर के साथ रेस 3 में एक अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।सुनने में आया है कि इस फिल्म के लिए बॉबी काफी मेहनत कर रहे है। तभी तो जो शख्स कभी जिम न गया हो वो आज ज्यादातर समय जिम में बिताने लगा है कहा जा रहा है कि रेस 3 में वे एक न्यू लुक के साथ नजर आएंगे।

इसके अलावा जल्द ही बॉबी एक बार फिर अपने भाई और पिता के साथ ‘यमला पगला दीवाना 3 लेकर लौट रहे हैं। फिल्म में पापा धर्मेंद्र और बड़े भाई सनी देओल लोगों को गुदगुदाते दिखाई देंगे। इस फिल्म की पहले आई दोनों सीरीज बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है। उम्मीद करते हैं कि बॅाबी कि इस साल किस्मत चमक जाए और उनकी आनी ये दोनों ही फिल्में बॅाक्स ऑफिस में धमाल मचाने में कामयाब हासिल हो। बॅालीवुड से जुड़ी अन्य खबरों के लिए फॅालो करें पत्रिका ऐंटरटेंनमेंट।