
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'राजी' को लेकर चर्चा में हैं। वह इन दिनों अपनी 'राजी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह पहली बार एक पीरियड फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म में काम करके वह बहुत उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, 'वह कभी नहीं चाहती थी कि फिल्म 'राजी' में उनके अलावा किसी और को लीड रोल के लिए कास्ट किया जाए क्योंकि वो इस फिल्म को हर कीमत कर करना चाहती थीं।'

आलिया ने कहा कि जब मेघना गुलकाार ने उन्हें फिल्म 'राजी' के बारे में बताया था तब उन्हें कहानी इतनी पसंद आई थी कि वह नहीं चाहती थी कि यह फिल्म उनके अलावा कोई और करे ,जिसके चलते वह उनकी मैनेजर से लगातार इस बारे में पूछती रहती थी कि क्या मेघना की मूवी राजी के लिए उन्होंने किसी और को तो साइन नहीं कर लिया है।

मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म ‘राजी’ हरिंदर सिक्का के उपन्यास‘कॉलिंग सहमत‘ पर आधारित है। जो कि एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में सबसे खास बात ये भी है कि मैं अपनी मां के साथ काम कर रही हूं।