Indian Film Producer JP Dutta Birthday Special
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में देशभक्ति फिल्मों को बनाने में सबसे पहला नाम जेपी दत्ता का ही सामने आता है। उन्होंने बॉलीवुड को वॉर फिल्में दी हैं। उनकी पहचान एक राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर की जाती है। आज जेपी दत्ता का जन्मदिन है। जी हां, 3 अक्टूबर को उनका जन्म हुआ था। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जिस कला की वजह से जेपी दत्ता जाने जाते हैं वह उन्हें उनके पिता से ही मिली है। उनके पिता भी एक फिल्म मेकर थे। तो चलिए जानते हैं इस खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातें।
जे.पी.दत्ता का जन्म 3 अक्टूबर 1949 में मुंबई में ही हुआ था। उनका पूरा नाम ज्योति प्रकाश दत्ता है। उनके पिता एक फिल्म मेकर तो थे ही लेकिन इसके साथ ही वह कई फिल्मों में डायलॉग भी लिखा करते थे। जे.पी.दत्ता को देशभक्ति फिल्मों को बनाने के लिए ही जाना जाता है। फिल्म बॉर्डर, एल ओ सी-कारगिल और उमराव जान उनके द्वारा ही बनाई गई सुपरहिट फिल्में है। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि उन्होंने बेहद ही कम फिल्में बनाई है। लेकिन उनकी फिल्में सभी से अलग देशभक्ति और जंग पर आधारित होती है। यही वजह है कि उन्हें इंडस्ट्री का सबसे बेहतरीन निर्माता-निर्देशक कहा जाता है।
उनके पिता अक्सर उनकी फिल्मों के डायलॉग्स भी लिखा करते थे। उनकी अधिकतर फिल्मों में उनके पिता ने संवाद लेखन किया है। फिल्म 'बॉर्डर' 1997 में जे पी दत्ता ने बनाई थी। फिल्म ब्लॉक बस्टर रही। फिल्म में कह गए डायलॉग आज भी दर्शकों की जुंबा से सुनाई देते हैं। यहीं नहीं यह फिल्म देख पाकिस्तान के भी होश उड़ गए थे। वह इस फिल्म के सीक्वल बनाने की तैयारी भी कर रहे हैं। बॉर्डर के बाद उन्होंने 2003 में कारगिल पर आधारित फिल्म 'एल ओ सी कारगिल' बनाई थी। वहीं 2006 में उन्होंने अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर एक पीरियोडिक फिल्म बनाई। जिसका नाम उमराव जान था।
जे.पी.दत्ता की निजी जिंदगी के बारें में बात करें तो उन्होंने हिंदी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी से शादी की थी। दिलचस्प बात यह है कि हमेशा शांत दिखाई देने वाले जेपी दत्ता शादी के मामले में काफी अलग निकले। उन्होंने 13 साल छोटी बिंदिया से भागकर शादी की थी। उनकी मुलाकात एक्ट्रेस से फिल्म 'सरहद' के सेट पर हुई थी। उस समय वह शादीशुदा थीं। उनके पहले पति विनोद मेहरा थे। लेकिन जेपी दत्ता से मिलने के बाद दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ने लगी। जिसके बाद बिंदिया ने विनोद से तलाक लेकर दूसरी शादी कर ली। जेपी दत्ता संग उनकी दो बेटियां हैं।
Published on:
3 Oct 2020, 9:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.