आयुष्मान खुराना चंडीगढ़ से आते हैं। उनके परिवार में दूर दूर तक कोई भी व्यक्ति फिल्मों से नहीं जुड़ा था। उनके माता पिता आज भी चंडीगढ़ में रहते हैं। उनकी मां हाउसमेकर हैं। तो वहीं उनके पिता एक ज्योतिषी हैं। इसके अलावा उनके भाई अपारशक्ति भी फिल्मों में एक्टिव हैं।
आयुष्मान के बारे में एक खास बात यह है कि वह अपने अंग्रेजी नाम की स्पैलिंग कुछ अलग तरीके से लिखते है। वह आयुष्मान में डबल एन का प्रयोग करते हैं। जबकि खुराना में डबल आर। इसके पीछे का कारण उऩके पिता हैं। उनके पिता ने ज्योतिष के अनुसार नाम में ये परिवर्तन करवाया है।
आयुष्मान की शुरूआती शिक्षा चंडीगढ़ में ही हुई। उन्होनें इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वे एक प्रसिद्ध रेडियो प्लेटफार्म में बतौर रेडियो जॉकी काम करने लगे। यह उनकी पहली नौकरी भी थी।
इस नौकरी करते करते जब आयुष्मान का मन भर गया तो उन्होनें एमटीवी के रोडीज में हिस्सा लेने का सोचा। और वह बतौर प्रतिभागी पहुंच गए। इस शो ना सिर्फ आयुष्मान को चुना गया बल्कि वह इस सीजन के विनर भी बने।
इसके बाद आयुष्मान के लिए टीवी इंडस्ट्री के दरवाजे खुल गए। वह कई रियालिटी शोज में बतौर एंकर नजर आए। इसके अलावा उन्होनें कई अवार्ड शोज को भी होस्ट किया। और वह एक कॉमिक यंगस्टर के रूप में पहचाने जाने लगे।
टीवी के दौर में ही आयुष्मान पर दिग्गज फिल्मकार शुजित सरकार की नजर पड़ी। उन्होनें इस एक्टर को फिल्म विकी डोनर के लिए अप्रोच किया। आयुष्मान ने इस मौके को दोनों हाथों से कबूला। फिल्म हिट रही और आयुष्मान की एक्टिंग के चर्चे मशहूर होने लगे।
आयुष्मान की फैमिली की बात करें तो उनकी पत्नि का नाम ताहिरा कश्यप है। इसके अलावा उनको एक बेटा और बेटी हैं। जिनका नाम विराजवीर और वरूष्का है। ताहिरा फिल्मों से दूर रहतीं है। वह कैंसर को मात दे चुकी हैं।
आयुष्मान खुराना नॉन वेजेटेरियन हैं। उन्हें चिकिन करी बेहद पसंद है। इसके अलावा वे रसगुल्ले, इमरती, फालूदा, हलवा तथा कुल्फी खाने का शौक रखते है। उन्हें क्रिकेट खेलना भी पसंद है। वे अक्सर क्रिकेट के बारे में ट्वीट करते रहते हैं।
एक्टिंग के अलावा उन्हें गाना गाने का तथा गिटार बजाने का भी शौक है। उन्होनें अपनी पहली फिल्म में पानी दा रंग गाया था। इसके अलावा कई फिल्मों में गाना गा चुके हैं। क्रिस मार्टिन आयुष्मान के फेवरेट सिंगर हैं।