25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Irrfan Khan Death: मां की अंतिम इच्छा रह गई अधूरी, चाहती थीं लाडला जल्द ठीक हो

तीन दिन पहले ही इरफान खान (Irrfan Khan) की मां का निधन हुआ था। इरफान की मां की अंतिम इच्छा थी कि उनका लाडला बेटा बीमारी को मात देकर जल्द से जल्द ठीक हो।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 29 Apr 2020, 2:55 PM IST

irfan_khan_5.jpg

Irrfan Khan Died

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन (Irrfan Khan Died) हो गया। उनकी तबीयत अचानक से खराब होने से बुधवार को उन्होंने कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। लेकिन कैंसर से जंग वह हार गए और आज उन्होंने मुंबई में अंतिम सास ली।

तीन दिन पहले ही इरफान खान की मां का निधन (Irrfan Khan Mother) हुआ था। इरफान की मां की अंतिम इच्छा थी कि उनका लाडला बेटा बीमारी को मात देकर जल्द से जल्द ठीक हो। लेकिन उनकी मां की ये इच्छा पूरी न हो पाई। इरफान खान के भाई सलमान ने बताया था कि 95 साल की मां की अंतिम इच्छा थी कि इरफान जल्द से जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें। बता दें इरफान की मां सईदा बेगम का रमजान के पहले दिन यानि शनिवार को निधन हुआ था। इरफान ने शनिवार को वीडियो कॉल के जरिए मां के अंतिम दर्शन किए थे।

आपको बता दें कि साल 2018 में पहली बार इरफान खान (Irrfan Khan Brain Cancer) को ब्रेन कैंसर के बारे में पता चला था। जिसके एक साल बाद उन्होंने विदेश में इसका इलाज शुरू किया था। वह पिछले साल ही भारत वापस लौटे थे। भारत वापस आने के बाद इरफान खान ने अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) की शूटिंग पूरी की थी। मार्च को यह फिल्म रिलीज भी हुई लेकिन लॉकडाउन के चलते इसे कमर्शियली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल नहीं हो पाई थी।