इरफान ने आगे कहा कि कहावत है- ‘इफ लाइफ गिव्स यू लेमन, यू मेक लेमनेड’। बोलने में अच्छा लगता है पर सच में जब जिंदगी आपके हाथ में नींबू थमाती है न, तो शिकंजी बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपके पास पॉजिटिव रहने के अलावा और च्वाइस भी क्या है। इन हालात में नींबू की शिकंजी बना पाते हैं या नहीं बना पाते हैं, ये आप पर है। हम सबने इस फिल्म को उसी पॉजिटिविटी के साथ बनाया है। मुझे उम्मीद है कि ये फिल्म आपको सिखाएगी, हंसाएगी, रुलाएगी, फिर हंसाएगी शायद। एन्जॉय द ट्रेलर।