करवाचौथ की तस्वीरों को वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीरों में नताशा दलाल सिंपल लुक में भी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पर्पल कलर का सूट पहना हुआ था। वहीं, वरुण पिंक कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नताशा वरुण को छलनी से देख रही हैं। उनके हाथ में पूजा की थाली है। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों कैमरे के सामने पोज़ दे रहे हैं।