2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बड़े मियां छोटे मियां’ को 100 करोड़ पार करना हुआ मुश्किल, जानें 11वें दिन फिल्म ने की कितनी कमाई

BMCM Box Office Collection Day 11: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रफ्तार से बढ़ रही है। फिल्म रिलीज के 11 दिनों में अपनी आधी लागत भी नहीं निकाल पाई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Chaube

•

Updated: 22 Apr 2024, 7:40 AM IST

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 11

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज के दूसरे वीक में एंटर कर चुकी है। इसी के साथ अब फिल्म के 11वें दिन यानी की रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की है।

‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने 11वें दिन की इतनी कमाई

‘बड़े मियां छोटे मियां’ 300 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी है और ये रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी अपनी आधी लागत तक नहीं निकाल पाई है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की 11 दिनों की कुल कमाई अब 55.55 करोड़ रुपए हो गई है।

यह भी पढ़ें: रिलीज होने वाली हैं ये धांसू फ्रेंचाइजी फिल्में, जानें कब बड़े पर्दे पर मचेगा धमाल

‘बड़े मियां छोटे मियां’ का बॉक्स ऑफिस पर खेल हुआ खत्म

फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो चुकी है। 300 करोड़ से ज्यादा के भारी-भरकम बजट में बनी ये फिल्म अब तक सिर्फ 55.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और रोनित रॉय बोस ने अहम रोल प्ले किया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन