बच्चों के नाम पोस्ट
जैकलीन ने अपने पोस्ट में लिखा, "हर कोई हर किसी की तारीफ कर रहा है लेकिन ये बच्चे। इन छोटे हीरोज़ ने अपने जीवन में जितना भी जाना है उससे कहीं अधिक घर के अंदर रहे हैं। उनकी पूरी दुनिया ही उलट के रह गई है। उन्हें ये सभी नियम नहीं पता थे। ऐसी जिंदगी जिसकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी। जिन चीजों से वो प्यार करते थे उनसे वो छिन ली गई हैं। जैसे, स्पोर्ट्स, दोस्तों के साथ रहना, स्कूल जाना और सिर्फ बच्चे बनकर रहना। बड़े लोग दूसरी के अस्वस्थ होने की बात कर रहे हैं। डेथ न्यूज देख रहे हैं। ऐसे में बच्चा का दिमाग दौड़ रहा होगा। वो हर दिन उठते हैं और जो चीजें चल रही हैं उसके बावजूद आगे बढ़ रहे हैं। तो हमारे हीरोज़ के लिए: आज, कल और हमेशा के लिए।"