17 अगस्त 2022 में ईडी ने जैकलीन के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट के अनुसार, जैकलीन ने मामले के मुख्य आरोपी सुकेश से महंगे तोहफे लिए थे, जिनकी कीमत करीब 71 लाख रुपये बताया गया था। इसके बाद, ईडी ने एक्ट्रेस की सात करोड़ की संपत्ति भी जब्त की थी।