नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) के पास काम की कमी नहीं हैं। जैकलीन ने श्रीलंका से आने के बाद मुंबई को अपना घर बना लिया है और अब उन्हें यहीं रहना ज्यादा पसंद है। जैकलीन इन दिनों अपनी फिल्म बच्चन पांडेय (Bachchan Pandey) की शूटिंग कर रही हैं। लेकिन लाइमलाइट वो किसी और कारण से बंटोर रही हैं। जैकलीन और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम साथ लिया जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे क्या ये दोनों एक्ट्रेसेस किसी फिल्म में साथ काम करने वाली हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, जैकलीन प्रियंका चोपड़ा के मुंबई वाले घर में किराएदार के तौर पर रहती हैं जिसका रेंट रिसेन्टली सामने आया है।