24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jacqueline Fernandez की 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति हुई जब्त, ED का कसता जा रहा शिकंजा

जल्द फिल्म 'राम सेतु' में नजर आने वाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) पर ED का शिकंजा तेजी से कसता जा रहा है, जिसकी तरह से उन पर बड़ी कारवाई की है, जिसके दौरान उनके करोड़ों की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 30 Apr 2022, 4:55 PM IST

Jacqueline Fernandez की 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति हुई जब्त, ED का कसता जा रहा शिकंजा

Jacqueline Fernandez की 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति हुई जब्त, ED का कसता जा रहा शिकंजा

काफी लंबे से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'राम सेतु' (Ram Setu) में नजर आने वाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) पर ED का शिंकजा कसा हुआ है और तेजी से बढ़ता जा रहा है. हाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से एक्ट्रेस पर एक बड़ी कारवाई की गई है, जिसमें उनको बड़ा झटका दिया है.

दरअसल, ED ने जबरन वसूली मामले में एक्ट्रेस की करीबन 7.27 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है. साथ ही बताया जा रहा है कि जब्त की गई इस संपत्ति में एक्ट्रेस की कम से कम 7.12 करोड़ रुपए का फिक्सड डिपोज्ट अमाउंट भी शामिल है. ED की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं उसके मुताबिक आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर सिंह के परिवार से कथित रूप से जबरन 200 करोड़ रुपए वसूले थे.

यह भी पढ़ें: प्लास्टिक फेबरिक बैकलेस टॉप में नजर आईं Urfi Javed, फोटो देख फैंस बोले - 'ऊफ्फफफ...'

इन पैसों में से उसने एक्ट्रेस को 5.71 करोड़ रुपए का गिफ्ट दिया था. ये मामला साल 2019 का है उस समय चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद था. सामने आ रही खबरों की माने तो जैकलीन फर्नांडिस पर ED की ये कार्रवाई जेल में बंद जबरन वसूली के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है.

शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह ने चंद्रशेखर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद ये एक्शन लिया गया था. अदिति ने चंद्रशेखर पर आरोप लगाते हुए बताया था कि उसने शिविंदर सिंह की रिहाई के बदले में मोटी रकम की मांग की थी. ईडी के पहले के आरोपों के संबंध में जैकलीन फर्नांडीज का नाम सामने आया था.

यह भी पढ़ें:Arjun Kapoor ही नहीं उनकी चाची से भी उम्र में इतने साल बड़ी हैं Malaika Arora, जानकर उड़ जाएंगे होश

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग