नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों जैकलीन फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग में बिजी हैं। जिसका शूट धर्मशाला में चल रहा है। वो अक्सर ही फिल्म की कास्ट के साथ पोस्ट करती रहती हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपनी एक ऐसी फोटो शेयर कर दी जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गईं। दरअसल, जैकलीन ने बेहद बोल्ड फोटो शेयर की है जिसे देख उनके फैंस हैरान हो गए। कई यूजर्स उन्हें टॉपलेस देखकर ट्रोल (Troll) भी करने लगे। जैकलीन के ये फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।