26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jacqueline Fernandez की ‘थ्रोबैक पिक्चर’ देख दंग रह गए फैंस, देखें वायरल तस्वीर

Jacqueline Fernandez Viral Image: बॉलीवुड अभिनेत्री ‘जैकलीन फर्नांडीज’ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक्ट्रेस…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 27 Aug 2024, 8:19 PM IST

Jacqueline Fernandez News

Jacqueline Fernandez News

Jacqueline Fernandez: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की एक तस्‍वीर शेयर की है। जिसमें वह घोड़े पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में उनकी क्यूटनेस देखकर प्रशंसक दंग रह गए।

इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री (Jacqueline Fernandez) के 70.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस प्‍लेटफॉर्म पर जैकलीन ने अपने बचपन के एल्बम से एक प्यारी सी तस्‍वीर शेयर की है। तस्वीर में एक प्यारा सा बेबी आउटफिट पहने हुए देखा जा सकता है। उनके बाल पोनीटेल में बंधे हुए हैं और वह अपनी चमकदार मुस्कान दिखा रही हैं।

इस तस्वीर को उनके बड़े फैनबेस से ढेर सारा प्यार और प्रशंसा मिल रही है। एक यूजर ने कमेंट किया, "आप बहुत प्यारी और क्यूट लग रही हैं..मुस्कुराती रहें"। एक अन्य फैन ने कहा, "बचपन से ही क्यूट हैं"। एक और यूजर ने कहा, "हमें आपकी और भी बचपन की तस्वीरें देखनी है।''

कैसे मिली बॉलीवुड में सफलता? यहां से हुई शुरुआत-

श्रीलंकाई अभिनेत्री और मॉडल जैकलीन (Jacqueline Fernandez) ने 2009 में सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फंतासी एक्शन कॉमेडी 'अलादीन' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और रितेश देशमुख ने अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने 2010 की कॉमेडी ड्रामा 'हाउसफुल' में एक स्पेशल नंबर 'आपका क्या होगा' में काम किया।

अभिनेत्री 'रेस 2', 'किक', 'रॉय', 'ब्रदर्स', 'हाउसफुल 3', 'ढिशूम', 'ए जेंटलमैन', 'जुड़वा 2', 'रेस 3', 'ड्राइव', 'मिसेज सीरियल किलर', 'भूत पुलिस', 'बच्चन पांडे', 'विक्रांत रोना', 'राम सेतु' और 'सर्कस' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

उन्हें पिछली बार 2023 में रिलीज होने वाली कॉमेडी-ड्रामा 'सेल्फी' के गाने 'दीवाने' में एक विशेष भूमिका में देखा गया था। इसे राज मेहता ने निर्देशित किया था। वहीं इसे स्टार स्टूडियो धर्मा प्रोडक्शंस, मैजिक फ्रेम्स, पृथ्वीराज प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। जैकलीन की अगली फिल्म 'फतेह' और 'वेलकम टू द जंगल' पाइपलाइन में है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरी है जन्माष्टमी, सुनकर कृष्ण भक्ति में हो जाएंगे लीन

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग