नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ध़ड़क से की थी। पहली ही फिल्म से ही जान्हवी ने अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लिया था। इसके बाद से ही वह एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर रही हैं। हालांकि, फिल्मों के अलावा वह अपने बोल्ड लुक के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब जान्हवी कपूर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। तस्वीरों में उनका एक बार फिर हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है।