10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई पुलिस ने मीम बनाकर ‘धड़क’ के सीन का उड़ाया मजाक,जाह्नवी ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट

मुंबई पुलिस ने 'धड़क' के ट्रेलर से एक सीन को लेकर मीम बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 23 Jun 2018, 3:56 PM IST

janhvi kapoor ishaan khattar reaction dhadak mumbai police meme

janhvi kapoor ishaan khattar reaction dhadak mumbai police meme

इन दिनों श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और एक्टर ईशान खट्टर अपनी आने वाली फिल्म 'धड़क' के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। हर दिन फिल्म से जुड़ी नई अपडेट सामने आ रही है। बता दें मुंबई पुलिस ने 'धड़क' के ट्रेलर से एक सीन को लेकर मीम बनाया है।

मीम में मुंबई पुलिस ने धड़क का एक सीन साझा किया है। यह सीन जाह्नवी और ईशान का है जिसमें जाह्नवी की तस्वीर को एडिट करके उस पर सिग्नल वाली लाइट लगाई गई है और नीचे लिखा गया है, 'क्या नाटक कर रहा है... मुझे देख क्यों नहीं रहा।' अब इस मीम पर अब फिल्म के लीड एक्टर्स जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का रिएक्शन भी आ गया है।

IIFA AWARDS 2018 के ऑर्गेनाइजर्स ने फैंस को दिया ये खास SURPRISE! ट्विटर पर जारी किए...

IIFA rocks 2018 : डायना पेंटी और राधिका आप्टे ने रैंप पर बिखेरे खूबसूरती के जलवे, ब्लेक ड्रेस में दिखीं HOT!

सपना चौधरी के फैंस के लिए खुशखबरी, अपना डांस वीडियो डालकर जीत सकते हैं 50,000 रुपए का ईनाम, जानें पूरी खबर

इस मीम को जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'मजा आया।'

वहीं, ईशान ने भी इस मीम को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

बता दें मुंबई पुलिस ने इस मीम को अपने ट्विटर अकाउंट शेयर किया था। इसपर उन्होंने लिखा, 'ट्रैफिक सिग्नलों का भावनात्मक पहलू नहीं समझते!! और उनके ई-चालान भी उनके रिश्ते के साथ बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं।' मुंबई पुलिस ने इस मैसेज के साथ हैश टैग दिया है 'ट्रैफिक सिग्नल मायने रखते हैं।'

गौरतलब है कि ईशान और जाह्नवी की यह फिल्म अगले महीने 20 तारीख को रिलीज होने वाली है। फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म से जाह्नवी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वहीं ईशान की बात करें तो वह इससे पहले 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में नजर आ चुके हैं।