सिनेमाजगत की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘राम तेरी गंगा मैली’ (Ram Teri Ganga Maili) ने उस दौर में रिलीज के बाद हंगामा मचा दिया था। मशहूर एक्ट्रेस मंदाकिनी ( Mandakani ) को फिल्म में सफेद साड़ी में पहने देख लोग उनके दीवाने हो गए थे। उस दौर में एक्ट्रेस की बोल्डनेस को देख हक्के- बक्के रह गए थे। एक बार फिर आज के दौर की हॅाट एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ( janhvi kapoor ) ने अपने लुक से फैंस को मंदाकिनी की याद दिला दी। हाल ही एक्ट्रेस ने एक फोटोशूट करवाया जिसे देख लोगों को 'राम तेरी गंगा मैली' की याद आ गई। उन्होंने इन तस्वीरों में सफेद साड़ी पहन रखी थी।