जान्हवी ने बनाई शानदार पेंटिंग्स
इसके साथ ही, दूसरी तस्वीर में जान्हवी ने अपनी पेंटिंग्स की कलेक्शन को दिखाया है। जिसमें कई पेंटिंग्स शामिल हैं। ये पेंटिंग्स वाकई में बहुत खूबसूरत और शानदार हैं। अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, 'क्या मैं पेंटर कहलाने के लायक हूं?' उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। उनके पोस्ट पर अब तक लगभग पांच लाख लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि वह किसी प्रोफेशनल से कम नहीं हैं।