1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ranbir Kapoor के इस गाने के लिए ‘पागल’ हैं जापानी फैंस? यूट्यूब के कमेंट के जरिए मिली नई कहानी

जुलाई 2017 रिलीज हुई फिल्म 'जग्गा जासूस' के गाने खूब लोकप्रिय हुए थे जिनमें से एक था 'गलती से मिस्टेक' जिसमें रणबीर कपूर के डांस मूव्स और पूरे गाने की कोरियोग्राफी काफि यूनिक थी. यह गाना जापानी फैंस को भी काफि लोकप्रिय है. यूट्यूब के कमेंट सेक्शन पर गौर करें तो जापानी भाषा में फैंस द्वारा प्यार दिया जा रहा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 28 Oct 2021, 2:50 PM IST

ranbir kapoor

वर्ष 2017 में 'जग्गा जासूस' नाम से एक फिल्म रिलीज हुई थी और फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ थे। निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म फ्लोप रही, लेकिन फिल्म की सिनेमैटोग्राफी काफी चर्चा में रही। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर इतना कमाल ना दिखा पाई हो, लेकिन इसके गाने खूब लोकप्रिय हुए। इन्हीं में से एक था गलती से मिस्टेक, जिसमें कोरियोग्राफि काफि यूनिक थी।

अरिजीत सिंह और अमित मिश्रा द्वारा गाए गए इस गाने को खूब पसंद किया गया था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने को यूट्यूब पर 68 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाना सिर्फ 2 मिनिट 4 सेकेंड का है, लेकिन इसकी बीट बहुत अलग है। खास बात यह हैं कि रणबीर का यह गाना भारत के साथ साथ जापान में भी लोकप्रिय है। यूट्यूब पर कमेंट सेक्शन पर गौर करें तो आप देख सकते हैं कि जीपानी फैंस का कितना प्यार मिल रहा है।

कुछ लोगों को इस गाने के बोल और म्यूजिक पसंद आ रहे हैं तो कुछ को डांस स्टेप्स। कुछ यूजर्स यह भी पूछ रहे हैं कि जापान में यह गाना इतना लोकप्रिय क्यों हो रहा है। इसके जवाब में कई लोगों ने कहा कि यह गाना सिखाता है कि युवावस्था में गलती हो भी जीए तो गलती सुधारते हुए आगे बढ़ना चाहिए।