10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jason Momoa-Lisa Bonet: शादी के चार साल बाद लिया अलग होने का फैसला

Jason Momoa और Lisa Bonet ने शादी के चार साल बाद तलाक लेने का फैसला किया हैं। दोनों ने इस बात का खुलासा खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 13 Jan 2022, 5:40 PM IST

jason_momoa.jpg

लिसा बोनेट और जेसन मोमोआ की शादी साल अक्टूबर 2017 में हुई थी। मोमोआ के लिए यह पहली और बोनेट के लिए दूसरी शादी थी। इससे पहले बोनेट 1987 से 1993 तक रॉकस्टार लेनी क्रेविट्ज़ के साथ शादी के बंधन में बंधी हुईं थी। 42 वर्षीय मोमोआ और 54 वर्षीय बोनेट ने एक दशक से अधिक समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली थी। लिसा बोनेट और जेसन मोमोआ ने शादी के चार साल बाद अलग होने का फैसला किया हैं। इस बात की जानकारी उन्होनें खुद सोशल मीडिया पर दी हैं।

लिसा बोनेट और जेसन मोमोआ ने शादी के चार साल बाद अलग होने का फैसला लिया हैं। इस बात की जानकारी खुद लिसा बोनेट और जेसन मोमोआ ने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी है। लिखा है कि ‘’ हम अपने परिवार से जुड़ी एक न्यूज साझा कर रहे हैं। हम अलग हो रहे हैं हमने तलाक लेने का फैसला किया हैं। हम इसे इसलिए साझा नहीं कर रहे हैं क्योंकि हमें लगता है कि यह एक खबर हैं। बल्कि इसलिए कि जब हम अलग हो रहे हैं तो हम सम्मान और ईमानदारी के साथ अलग हो’’।

यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan : ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति जानकर चकरा जाएगा सिर, 100 करोड़ के घर के है मालिक

आपको बता दे कि एक दशक से भी अधिक समय से एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया था। दोनो की शादी अक्तूबर 2017 में शादी कर ली थी। मोमोआ के लिए यह पहली और बोनेट के लिए दूसरी शादी थी। इससे पहले बोनेट 1987 से 1993 तक रॉकस्टार लेनी क्रेविट्ज़ के साथ शादी के बंधन में बंधी हुईं थी। लिसा बोनेट और जेसन मोमोआ के 2 बच्चे भी हैं। 1 बेटे जिसकी उर्म 13 साल हैं। वहीं 1 बेटी भी हैं। जिसकी उर्म 14 साल हैं।