इन एक्टर्स के साथ आ सकती है एटली की अगली फिल्म
एटली ने बताया है कि वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए सलमान खान, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के साथ बातचीत कर रहे हैं। जब उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में सवाल किया गया तो एटली ने बताया, "अच्छी बात यह है कि हर किसी को क्राफ्ट और वो काम पसंद है जो मैं और मेरी टीम करते हैं। इसीलिए मैं भी इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े स्टार्स के साथ काम करने का सोचता हूं।" डायरेक्टर ने कहा, "मैं एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहा हूं ताकि सलमान खान सर और रणबीर कपूर सर के साथ काम कर सकूं।"