जया और अमिताभ की प्यार के बाद शादी हो चुकी थी। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। लेकिन रेखा की अमिताभ से पहली मुलाकात फिल्म ‘दो अनजाने’ के सेट पर हुई थी। ये दोनों की पहली फिल्म थी। जहां इस फिल्म के बाद रेखा को लगने लगा था कि अमिताभ के साथ उनका कोई कनेक्शन हैं। वहीं, दोनों की जोड़ी सुपरहिट रहीं, फैंस को भी अमिताभ की जोड़ी सबसे ज्यादा रेखा के साथ ही अच्छी लगती थी। ऐसे में सभी निर्देशक दोनों को एक साथ फिल्म में लेना चाहते थे। इस सबसे जया बच्चन दुखी हो गई थीं।