18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जया बच्चन की अगली फिल्म से जुड़ी आई लेटेस्ट अपडेट, पहली बार एक्ट्रेस करेंगी ऐसा रोल

Jaya Bachchan: जया बच्चन की अपकमिंग फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। यहां जानें लेटेस्ट अपडेट।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 16 Oct 2024, 1:55 PM IST

jaya bachchan

जया बच्चन

जया बच्चन पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह काजोल द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में शामिल हुई थीं। अब जया बच्चन की अपकमिंग फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं।

जया बच्चन की नई फिल्म के बारे में

जया बच्चन की अपकमिंग फिल्म का नाम 'दरवाजा' बताया जा रहा है। इसकी शूटिंग अक्टूबर के आखिरी से शुरू हो जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल करेंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी और इसमें जया बच्चन मुख्य भूमिका में होंगी। यह पहली बार होगा जब जया बच्चन किसी फिल्म में कॉमेडी करती नजर आएंगी।

जया बच्चन की अपकमिंग फिल्म की कहानी

'दरवाजा' फिल्म की कहानी जया बच्चन के किरदार के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म में और भी दिलचस्प किरदार होंगे, लेकिन उनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई है। मेकर्स जल्द ही फिल्म से जुड़ी जानकारी का आधिकारिक ऐलान जल्द हो सकता है।

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या संग अनबन के बीच जया बच्चन ने इस एक्ट्रेस को गले लगाकर किया Kiss, लोग बोले- बहू को भी…

जया बच्चन की पिछली फिल्म

जया बच्चन को आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है, जिसे आप देख सकते हैं।