21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिनेत्री जयाप्रदा ने फिल्म ‘पद्मावत’ के खिलजी से की नेता आजम खान की तुलना

जयाप्रदा ने कहा है कि पद्मावत फिल्म में खिलजी का किरदार देखकर उन्हें आजम खान की याद आ गई।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Mar 10, 2018

Azam khan did insult of Nation not only cine star Jaya Prada

Azam khan did insult of Nation not only cine star Jaya Prada

मशहूर फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा ने एसपी के वरिष्ठ नेता आजम खान की तुलना पद्मावत फिल्म के किरदार खिलजी से कर दी है। जयाप्रदा ने कहा है कि पद्मावत फिल्म में खिलजी का किरदार देखकर उन्हें आजम खान की याद आ गई। उनकी यह बात इस ओर इशारा कर रही है कि खिलजी की क्रूरता और आजम खान का व्यवहार समान है। जयाप्रदा ने कहा कि जब वह चुनाव के लिए लड़ रही थीं तो आजम खान ने भी उन्हें इसी तरह से प्रताड़ित किया था।

बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने बीते दिनों में जमकर सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म को राजपूतों की शान में अपमान बताते हुए करणी सेना ने हंगामा किया था।इस फिल्म में रणवीर सिंह ने खिलजी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में खिलजी का किरदार एक अय्याश और क्रूर राजा के समान था।इस फिल्म के बनने से लेकर इसके रिलीज होने तक जमकर विवाद हुए। जयाप्रदा ने इस फिल्म के जरिए आजम खान को पर सीधा वार किया है।

जयाप्रदा ने साफ शब्दों में कहा, 'मैं जब फिल्म पद्मावत देख रही थी, खिलजी के किरदार से मुझे आजम खानजी की याद आ गई। जब मैं चुनाव लड़ रही थी तब उन्होंने मुझे ऐसे ही प्रताड़ित किया था।' वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब जयाप्रदा ने आजम खान को लेकर तंज कसा हो। इससे पहले भी इन दोनों के बीच जुबानी जंग हो चुकी है।

जयाप्रदा को कहा था नाचनेवाली

बीते दिनों में पार्टी से निकाले जाने का आरोप आजम ने जयाप्रदा पर लगाया था। आजम ने तब विवादित बयान देते हुए कहा था कि एक नाचने वाली के चलते उन्हें पार्टी से निकाल दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि,' हम तो नाचनेवाली को भी सांसद बना देते हैं।'

जयाप्रदा को है आजम खान का खौफ

वहीं जयाप्रदा ने कई बार आजम पर तीखे वार किए हैं। रामपुर से लोकसभा सांसद रहीं जयाप्रदा ने आरोप लगाया था कि आजम के खौफ के कारण ही उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र से दूर रहना पड़ता है। उन्हें उनके ही संसदीय क्षेत्र में न तो कोई होटल मिलता है और ना सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरने दिया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग