
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को उनकी फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया जाएगा। गुरुवार को दिल्ली में 65वें नेशनल अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। श्रीदेवी का अवॉर्ड लेने के लिए जाह्नवी और खुशी अपने पापा बोनी कपूर के साथ दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

मंगलवार को उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉर्ट किया गया। बता दें कि हाल ही में फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा सभी विजेताओ के नामों की घोषणा की गई थी।

इसमें वर्ष 2017 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और कलाकारों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इस दौरान जाह्नवी ट्राउजर और व्हाइट टीशर्ट पहने हुए नजर आईं। वहीं खुशी ने व्हाइट ड्रेस पहनी हुई थी।

श्रीदेवी की फिल्म पिछले वर्ष रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया जा रहा है।

बता दें कि 24 फरवरी को दुबई के होटल में श्रीदेवी की मौत हो गई थी। इस मौके पर उनकी दोनों बेटियां अपनी मॉम को मिस कर रही होंगी।