आपको बता दें कि इन फिल्मों की शूटिंग जून से जुलाई माह के बीच शुरू होनी थी। जो अब अगस्त से अक्टूबर माह के बीच शुरू होगी। सत्यमेव जयते 2 डायरेक्टर मिलाप जवेरी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान स्क्रिप्ट पर ओर काम किया गया है। अब बदलाव के साथ ही फिल्म की शूटिंग मुंबई की जगह लखनऊ में होगी। हालांकि शूटिंग का स्थान बदल गया है ।लेकिन टीम में वही उत्साह है । वह फिर शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रही हैं। फिल्म सत्यमेव जयते टू में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएगी। यह फिल्म 2018 में आई फिल्म सत्यमेव जयते की अगली कड़ी है। जिसकी कहानी अन्याय और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई पर आधारित है। जिसे अक्टूबर 2020 में रिलीज किया जाना था। लेकिन कोरोना संकट के कारण इसकी शूटिंग पूरी नहीं हो पाई, अब इस फिल्म को 22 जनवरी 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की संभावना है।