वैसे आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जेमी लीवर ने अपना करियर मार्केटिंग एक्सीक्यूटिव बन शुरू किया था। जी हां, आर्टिस्ट बनने से पहले वह लंदन बेस्ड मार्केट रिसर्च एजेंसी में काम करती थीं। जिसके बाद उन्होंने कुछ अलग करने का मन बनाया और मुंबई के द कॉमिडी स्टोरी में स्टैंड-अप कॉमेडियन का काम करने लगी। स्टैंड-अप कॉमेडी करते हुए वह बॉलीवुड की कई फेमस एक्ट्रेसेस की आवाज़ें निकालती हैं। जैसे सोनम कपूर, करीना कपूर, सिंगर आशा भोंसले और हेमा मालिनी। जिसे सुन लोग खूब तालियां मारा करते।