राजनीति से प्रेरित फिल्म ‘प्रतिबंध’ में जूही चावला अपने दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित भी की गईं। वर्ष 1992 में उनके अभिनय के विविध रूप देखने को मिले। इस वर्ष उनकी ‘राधा का संगम’, ‘मेरे सजना साथ निभाना’, ‘बेवफा से वफा’ और ‘बोल राधा बोल’ जैसी फिल्में प्रदर्शित हुईं जो महिला प्रधान थीं।