बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की अपकमिंग मूवी 'हेलीकॉप्टर ईला' का ट्रेलर उनके जन्मदिन पर रिलीज हो चुका है और इसे यूट्यूब और सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इसे काजोल के बर्थडे पर फिल्म के मेकर्स ने गिफ्ट के तौर पर रिलीज किया है। ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है और इसे अब तक लगभग 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे जबरदस्त सफलता मिल रही है। जैसे ये ट्रेलर बतौर गिफ्ट रिलीज किया गया है वैसे ही काजोल को लोगों ने भी तोहफा दे दिया है। बहरहाल, काजोल अपने ऐसे तोहफे को लेकर बेहद खुश हैं उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।