4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करियर की शुरुआत में कास्टिंग काउच का दर्द झेल चुकी हैं ये हसीनाएं, पढ़ें दर्दनाक कहानी

कंगना रनौत से लेकर स्वरा भास्कर तक इन पॉपुलर अभिनेत्री भी हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार। इनकी कहानी सुन आप भी हो जाएंगे हैरान। इन अभिनेत्रीयों ने खुद शेयर किया है अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरासमेंट के बारें में खुलाशा।      
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 3 Mar 2022, 11:41 AM IST

Kalki Koechlin Kangana Ranaut Faced casting couch

Kalki Koechlin Kangana Ranaut Faced casting couch

बाॅलीवुड से लेकर टाॅलीवुड तक की कई मशहूर अभिनेत्रीयां हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार। कास्टिंग काउच का मतलब है अभिनेत्री से फिल्मों के बदले उनसे सेक्सुअल फेवर मांगा गया हो। इस लिस्ट में बाॅलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्री का नाम शामिल हैं। कंगना रनौत जैसी स्टार्स ऐसे मुद्दों पर खुलकर बात कर चुकी हैं। लेकिन फिर भी कास्टिंग काउंट का मुद्दा उठता ही रहता है। ये मामला सबसे ज्यादा मीटू कैंपेन के दौरान सामने आया था।

कंगना रनौत

बाॅलीवुड की क्वीन कंगना रनौत भले ही आज अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब कंगना रनोट भी कास्टिंग काउच से बच नहीं पाई थी। एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलाशा किया था कि वह तनु वेड्स मनु फिल्म के ऑडीशन के बाद हुई मीटिंग में उन्हें रोल के बदले शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर दिया गया था। ये ऑडीशन किसी यूनिट मेंबर ने लिया था।

स्वरा भास्कर

कंट्रोवर्सियल क्वीन स्वरा भास्कर अक्सर अपने बातों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। लेकिन एक्ट्रेस को भी एक समय कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था। स्वरा कई मौकों पर कास्टिंग काउच का मुद्दा उठा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उनके हाथों से कई बड़ी फिल्में सिर्फ इसलिए निकलीं क्योंकि उन्होंने कॉम्प्रोमाइज करने से इनकार कर दिया था।

कल्कि केकलां

कल्कि केकलां ने भी एक इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती दौर के स्ट्रगल और कास्टिंग काउच के बारे में बातें कीं थी और कई बातों का खुलाश भी किया था। कल्कि ने कहा कि- काफी समय पहले की बात है जब वे एक फिल्म के लिए ऑडिशन दे रही थीं। फिल्म के प्रोड्यूसर ने उनसे डेट पर चलने के लिए पूछा। कल्कि ने कहा कि वे बिजी हैं और डेट पर नहीं जा सकती हैं। इसके बाद से कल्कि के पास उस फिल्म के लिए प्रोडक्शन हाउस की तरफ से कोई भी कॉल नहीं आई।

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta की सबसे बोल्ड अभिनेत्री हैं Aradhana Sharma देखे तस्वीरें

चित्रांगदा सिंह

बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। अभिनेत्री ने भी कास्टिंग को लेकर कई सारी बातों का खुलासा किया है। उन्होंने इस विषय पर बात करते हुए कहा है कि- 'कास्टिंग काउच सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में नहीं बल्कि हर क्षेत्र में हैं। फिर चाहे बात मॉडलिंग की करें या कॉरपोरेट सेक्टर की, इसका सामना आपको हर जगह करना पड़ सकता है। बॉलीवुड में आपके साथ कोई जबरदस्ती नहीं करेगा। अभिनेत्री कहती हैं कि- मेरे साथ भी ऐसा हुआ है। मेरे हाथ से कई सारे प्रोजेक्ट्स गए हैं। वहीं अगर कोई कॉम्प्रोमाइज के किए कंफर्टेबल है तो वो ऐसा कर सकता है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन