1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केआरके के बेटे ने मांगी मदद, कहा-‘वो लोग मेरे पापा को मार डालेंगे, इसीलिए किया जा रहा है टॉर्चर ‘

एक्टर और क्रिटिक केआरके (Kamaal R Khan) को इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार्स के लिए कुछ विवाद ट्वीट्स किए थे, जिसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया था। एक्टर के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। हालांकि उन्हें अब जमानत मिल गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 9 Sep 2022, 9:59 AM IST

kamaal r khan son claim people are torturing his father in mumbai krk life in danger

kamaal r khan son claim people are torturing his father in mumbai krk life in danger

केआरके अक्सर अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड हस्तियों पर निशाना साधते रहते हैं। वहीं, केआरके पर एक छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज है। अब उन्होंने दोनों में कुछ राहत मिली है, लेकिन इस बीच केआरके के बेटे फैजल ने सनसनीखेज दावा करके सबको चौंका दिया है। केआरके के ट्विटर हैंडल से फैजल कमाल खान ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने मदद की गुहार लगाई है। फैजल ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एक्टर अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख से मदद मांगी है।


केआरके के ट्विटर हैंडल से उनके बेटे फैसल कमाल खान ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'मैं केआरके का बेटा फैसल कमाल हूं। मुंबई में मेरे पिता को मारने के लिए कुछ लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। मैं अभी 23 साल का हूं और लंदन में रहता हूं। मुझे नहीं पता कि मैं अपने पिता की मदद कैसे करूं। मैं अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और देवेंद्र फडणवीस जी से मेरे पिता की जान बचाने की रिक्वेस्ट करता हूं। मैं और मेरी बहन उनके बिना मर जाएंगे क्योंकि वह हमारी लाइफ हैं। मैं पब्लिक से भी रिक्वेस्ट करता हूं कि मेरे पिता की जिंदगी बचाने के लिए उनका सपोर्ट करें। हम नहीं चाहते हैं कि उनकी मौत सुशांत सिंह राजपूत की तरह हो जाए।'

फैसल के ट्वीट पर कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं तो कुछ उनका विरोध कर रहे हैं। कुछ लोग KRK के पुराने ट्वीट्स निकालकर भी उनकी आलोचना कर रहे हैं।

30 अगस्त को KRK को पुलिस ने आपत्तिजनक ट्वीट के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हें 14 दिन की हिरासत में भेज दिया गया था। उनके खिलाफ ये मामला 2020 में युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने दर्ज करवाया गया था। इसी बीच केआरके पर साल 2021 में छेड़छाड़ का आरोप भी लगा था, जिसमें केआरके को जमानत मिल चुकी है। केआरके के खिलाफ छेड़छाड़ मामला उपनगरीय वर्सोवा पुलिस ने दर्ज किया गया था।