इन दिनों केआके सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर की परेशानी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही हैं। अब एक्टर एक तीन साल पुराने मामले में फंस गए हैं। मुंबई पुलिस ने एक्टर कमाल आर खान को गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेता पर आरोप है कि उन्होंने जनवरी 2019 के पहले हफ्ते में शिकायतकर्ता का हाथ पकड़ कर उनसे सेक्सुअल फेवर की मांग की थी। पुलिस ने केआरके को बांद्रा कोर्ट में पेश किया, जहां पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें मुंबई के बोरीवली स्थित 24वें एमएम कोर्ट के ट्रांसफर ऑर्डर के बाद गिरफ्तार किया है।