1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रभास की ‘Project K’ में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री, 38 साल बाद ये बिग बी के साथ करेंगे काम

Project K: प्रभास की ‘Project K’ में इस सुपरस्टार की एंट्री हुई है। जिसके बाद बिग बी अमिताभ बच्चन ने वीडियो शेयर कर लिखा, “आपका स्वागत है, एक साथ दोबारा काम करने की मुझे बेहद खुशी हो रही है।”
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 25 Jun 2023, 3:32 PM IST

Kamal Haasan to play villain Prabhas Project K with Amitabh Bachchan

Project K

Project K: 'आदिपुरुष' के बाद प्रभास के फैंस की नजरें उनकी अगली फिल्म 'प्रोजेक्ट के' पर टिकी हुई है। इस समय इस फिल्म को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मूवी में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण होंगी। लेकिन अब इस फिल्म में तमिल इंडस्ट्री की शान, इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक कमल हासन ने एंट्री मारी है। उन्होंने पिछले साल 'विक्रम' से शानदार कमबैक किया था।

अगले साल रिलीज के लिए बन रही सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, 'प्रोजेक्ट के' में कमल हासन भी नजर आएंगे। 'प्रोजेक्ट के' में पहले से एक धमाकेदार स्टारकास्ट है और कमल के आने से फिल्म बहुत बड़ी हो गई है। डायरेक्टर नाग अश्विन की इस फिल्म में लीड रोल पैन इंडिया स्टार प्रभास कर रहे हैं। लेकिन अब कमल हासन के आने से 'प्रोजेक्ट के' एक बहुत एक्साइटिंग फिल्म बन गई है।

38 साल बाद साथ आएंगे अमिताभ-कमल
कमल हासन और अमिताभ बच्चन इस समय इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। जहां बच्चन साहब को बॉलीवुड का 'महानायक' कहा जाता है, वहीं कमल को 'उलगनायगन' का टाइटल दिया गया है, जिसका मतलब है यूनिवर्सल हीरो। तमिल सिनेमा से निकले सबसे बड़े स्टार्स में से एक कमल की फिल्म को इंडिया ने ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए अपनी ऑफिशियल एंट्री बनाया तब से उन्हें ये टाइटल मिला है।

प्रोजेक्ट के में आपका स्वागत है कमल’
बिग बी अमिताभ बच्चन ने वीडियो शेयर कर लिखा, “आपका स्वागत है कमल, एक साथ दोबारा काम करने की मुझे बेहद खुशी हो रही है।” 'प्रोजेक्ट के' के मेकर्स, वैजयंती मूवीज ने फिल्म में कमल हासन के जुड़ने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट एक वीडियो के जरिए शेयर की। ये वीडियो ही अपने आप में बहुत धमाकेदार है। इसमें कमल का वेलकम करते हुए लिखा है, “हमें किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी जिसकी परछाईं धरती को ढंक दे, और वो एक ही हो सकता है- उलगनायगन कमल हासन।”

यह भी पढ़ें: बेटे आर्यन के जन्म के समय नाजुक थीं गौरी की हालत, शाहरुख खान को सताने लगा था इस बात का डर

‘प्रोजेक्ट के’ एक मल्टीलिंग्वल फिल्म है। ये फिल्म अगले साल 12 जनवरी को रिलीज की जाएगी। ये एक साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसका निर्माण वैजयंती मूवीज ने किया है। इस फिल्म के निर्माण के साथ इस प्रोडक्शन हाउस ने सिनेमा के इतिहास में अपने पचास गौरवशाली साल पूरे किए हैं।