दरअसल, हुआ ये था कि केआरके ने सलमान खान की फिल्म 'राधे' का रिव्यू किया था। फिल्म का रिव्यू करते हुए केआरके ने जमकर सलमान खान पर तंज कसे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि 'सलमान खान की यह फिल्म घटिया है।' कमाल आर खान के ये कहने के बाद सलमान खान खुद को रोक नहीं पाएं और उन्होंने केआरके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि केआरके को जो नोटिस सलमान ने भेजा है उसकी वजह उनकी फिल्म का रिव्यू करना नहीं है।