कंगना रनौत की टीम ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट में तापसी पन्नू को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा- कंगना ने अपने इंटरव्यू में ही भविष्यवाणी कर दी थी कि गिद्ध उनके खून के पीछे पड़ जाएंगे। लालची, जरूरतमंत और लिबरल्स जिनका प्राइस टैग है और स्ट्रगल करने वाले बी-ग्रेड फेल एक्टर्स जिनके सपने उनके टैलेंट और वैल्यू से कहीं ज्यादा हैं वो सब एक अकेली महिला पर अटैक करने लगेंगे जो माफिया के खिलाफ अपनी आवाज उठा रही (Kangana raised her voice against bollywood mafia) है।