10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तापसी पन्नू को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने पर कंगना रनौत ने की तारीफ, ट्वीट हुआ वायरल

तापसी पन्नू को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने पर कंगना रनौत ने उनकी तारीफ की है। दोनों की ट्विटर वॉर किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में कंगना का एक्ट्रेस की तारीफ करना लड़ाई पर विराम लगाता दिख रहा है।
2 min read
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Apr 10, 2021

taapsee_kangana.jpg

Kangana Ranaut and Taapsee Pannu

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और तापसी पन्नू की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। दोनों कई बार सोशल मीडिया पर एक दूसरे को तंज कसते हुए नजर आ चुकी हैं। कंगना ने तापसी को कई बार उनकी सस्ती कॉपी खुलेआम कहा है। वहीं तापसी ने भी हर बार एक्ट्रेस को करारा जवाब दिया है। लेकिन अब कंगना ने तापसी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसपर किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंगना और तापसी की दुश्मनी अब दोस्ती में बदल गई है। दरअसल, कंगना ने सोशल मीडिया पर तापसी की तारीफ की है।

तापसी ने कंगना को कहा था थैंक्यू

इस बार तापसी पन्नू को फिल्म थप्पड़ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड 2021 (Filmfare Awards 2021) मिला है। जिसके बाद उन्होंने पुरस्कार लेते हुए स्टेज पर एक थैंक्यू स्पीच दी थी। जिसमें उन्होंने नॉमिनेटेड अभिनेत्रियों को भी धन्यवाद किया था। तापसी ने इस स्पीच में दीपिका पादुकोण, विद्या बालन, जान्हवी कपूर के अलावा कंगना रनौत का भी नाम लिया था। तापसी ने कहा था कि कंगना आपका बहुत शुक्रिया हर साल अपनी शानदार परफॉर्मेंस से आगे बढ़ते रहने के लिए। तापसी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। कंगना के फैंस ने भी इसे साझा करना शुरू कर दिया था।

कंगना ने की तापसी की तारीफ

लेकिन अब खुद कंगना ने इस पर रिएक्शन दिया है। कंगना ने अपने ट्विटर पर कुछ फैंस द्वारा साझा किए गए क्लिप पर ट्वीट करते हुए लिखा- शुक्रिया तापसी, विमल इलाइची फिल्मफेयर अवॉर्ड की तुम हकदार हो। तुमसे ज्यादा इसे कोई डिजर्व नहीं करता। तापसी के फैंस इसे दोनों के बीच अनबन खत्म होने की बात कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स इसे कंगना का तंज कसना बता रहे हैं।

अब कंगना ने वाकई तापसी की तारीफ में ऐसा कहा है या एक बार फिर से ताना मारा है ये तो वही बता सकती हैं। लेकिन कंगना पहले भी कई एक्ट्रेसेस के काम की तारीफ कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि वो हमेशा अच्छे काम को सराहती आई हैं लेकिन किसी ने उनके साथ ऐसा नहीं किया। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म थलाइवी को लेकर ही अक्षय कुमार का उदाहरण देते हुए ये बात कही थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग