16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलिया के बाद कंगना ने उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर पर साधा निशाना, कही ऐसी बात मच सकता है बवाल, Video Viral

कुछ वक्त पहले कंगना ने मीडिया के सामने आलिया को करण जौहर की कठपुतली कहा था। वहीं अब उन्होंने उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को निशाना बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 4 Mar 2019, 3:43 PM IST

Alia Bhatt Kangana Ranaut Ranbir Kapoor

Alia Bhatt Kangana Ranaut Ranbir Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका:द क्वीन ऑफ झांसी' की सक्सेस पार्टी रखी। इस दौरान कंगना से मीडिया की काफी बातचीत हुई। उनसे कई मुद्दों पर सवाल किए गए। कंगना के साथ सक्सेस पार्टी में उनकी को-स्टार अंकिता लोखंडे भी मोजूद रहीं। इस दौरान कंगना ने आलिया भट्ट के ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बारे में ऐसी बात कहीं जिसे सुनकर आलिया को बूरा लग सकता है।

कुछ वक्त पहले कंगना ने मीडिया के सामने आलिया को करण जौहर की कठपुतली कहा था। वहीं अब उन्होंने उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को निशाना बनाया है। उन्होंने रणबीर कपूर समेत फिल्म इंडस्ट्री के उन सभी सदस्यों पर कटाक्ष किया जो राजनीतिक मामलों पर बोलने से बचते हैं। उन्होंने कहा कि, 'हम पॉलिटिक्स के बारे में क्यों बोले? हमने क्या किया? हमने कुछ नहीं किया।' इसके बाद कंगना ने कहा, ऐसा नहीं चलता है, हमें जिम्मेदार होना पड़ेगा।' उन्होंने आगे कहा, 'रणबीर कपूर किसी को कह रहे थे कि मेरे घर में तो बिजली पानी आता है, हमें क्या पॉलिटिक्स से?'

इसके बाद कंगना गुस्से से कहती हैं, 'देश और देशवासियों की वजह से आपके घर में पैसा आता है, जिसकी वजह से आप मर्सिडीज में बैठे हैं। आप इस तरह से कैसे बात कर सकते हैं?' वहीं रणबीर ने कहा था, 'हम तो फिल्मों में काम करने वाले हैं, हम कैसे पॉलिटिक्स की बात करें? ये गैर जिम्मेदाराना है।' बता दें कि कंगना ने ऐसी कई और बातें मीडिया के सामने कही।