
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना रनौत बचपन से ही विद्रोही और बिंदास स्वभाव की रही हैं। उनकी इसी स्वभाव के कारण वह आज बाॅलीवुड में टीक पाई हैं। अपने सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने 16 बरस की उम्र में ही घर छोड़ दिया था। आज वो एक सफल अभिनेत्री हैं। आज वह इस मुकाम पर हैं जहां उन्हें किसी की जरुरत नहीं हैं। उनके एक पोस्ट से अच्छे अच्छों की बैंड बजा देती हैं कंगना रनौत।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत कई बार अपनी बच्पन की तस्वीस शेयर कर चुका हैं। वह सोशल मीडिया पर काफा एक्टिंव रहती हैं। कुछ दिन पहले कंगना ने एक तस्वीर शेयर किया था और साथ ही यह भी लिखा था की ‘’ मेरे जन्मदिन का महीना, दादी-नानी की यह कहानियां सुनते हुए बड़ी हुई कि एक बहन के बाद दूसरी लड़की के जन्म ने सभी को निराश कर दिया था, लेकिन वे इस बात का बुरा नहीं मानती थीं क्योंकि मैं बहुत सुंदर थी। ऐसे में मेरी शादी करना बड़ा बोझ नहीं होगा। वे लोग मेरी इन बातों पर हंसती थीं, लेकिन इससे मेरा दिल कई बार दुखा। कई तरह के अध्ययन, किताबें, शोध बताते हैं कि इतिहास में जिन असाधारण लोगों ने बड़ी सफलताएं पाईं उन्हें समाज या परिवारों ने या तो अस्वीकार किया था या उन्हें कम आंका था’’।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्मी दुनिया में आने से पहले भी काफी स्ट्रगल किया हैं। कहना गलत नहीं होगा कि उनकी असल जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं हैं। अभी भी उनकी लाइफ में जब-तब कंट्रोवर्सी की स्थिति बनती रहती हैं।कंगना ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ के डी.ए.वी. स्कूल से हुई थी। 16 साल की उम्र में 12वीं पूरी होते ही वे अपने घर से भाग गई थीं। उन्होंने मॉडल बनने का इरादा ठान लिया था और इसी के लिए चंडीगढ़ से भागकर दिल्ली आ गई थीं।उनकी मां उन्हें एक डॉक्टर बनाना चाहती थीं। लेकिन कंगना रनौत एक्ट्रेस के अलावा किसी दूसरे प्रोफेशन में जाने के लिए तैयार ही नहीं थीं. उनकी मां ने तो उनकी शादी तक का प्लान बना लिया था. इन्हीं चीजों से घबराकर कंगनाने घर से भागकर दिल्ली में एक मॉडलिंग एजेंसी जॉइन कर ली थीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जब स्ट्रगल कर रही थी उसी दौरान जब वह ऑडिशन दे रही थी तो उनका उनकी भाषा को लेकर काफी मजाक बनाया गया था कंगना के साथ बॉलीवुड में काफा ज्यादा अन्याय हुआ हैं। लेकिन अब कंगना पुरे तरीके से बदल गई हैं। अब उनकी एक स्टेटमेंट से लोगों को पैरों तले से जमीन खिसक जाती हैं। अब कंगना फर्राटेदार अंग्रेजी बोल लेती हैं ।
34 साल की इस एक्ट्रेस को चौथी बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया हैं। उनको फिल्म 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला हैं। इससे पहले उन्हें फिल्म 'फैशन' (2008) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, 'क्वीन' (2014) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' (2015) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका हैं। चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजी जा चुकीं अभिनेत्री कंगना रणौत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा' फिल्म के लिए दिया गया।
कंगना जितनी सफल अभिनेत्री हैं। उनका विवादों से भी उतना ही गहरा नाता है। सच कहें तो कंगना का विवादों से चोली-दामन का साथ है। वह विवादों में अक्सर घिरी रहती हैं।
Updated on:
14 Jan 2022 05:13 pm
Published on:
14 Jan 2022 05:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
