बता दें कि उर्मिला मातोडंकर ने हाल ही एक इंटरव्यू में कंगना को खरी—खोटी सुनाई। उनका कहना है कि कंगना का गृह राज्य हिमाचल प्रदेश ड्रग्स का गढ़ है और उन्हें वहीं से लड़ाई की शुरुआत करनी चाहिए। उर्मिला ने कहा,'कंगना बेवजह विक्टिम और महिला कार्ड खेल रही है, उन्हें अगर ड्रग्स को लेकर लड़ाई करनी है तो उन्हें अपने राज्य हिमाचल प्रदेश से शुरुआत करें।' उन्होंने कहा, 'पूरा देश ड्रग्स की समस्या से जूझ रहा है, क्या उन्हें पता नहीं है कि हिमाचल ड्रग्स का गढ़ है? उन्हें यह लड़ाई अपने गृह राज्य से शुरू करनी चाहिए।'