20 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई के दौरान कंगना ने पेशी नहीं की, जिसके बाद जावेद अख्तर के वकील जय भारद्वाज ने एक्ट्रेस के खिलाफ गैर-जमानती वारंट की मांग करते हुए याचिका दायर की। अदालत ने इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं सुनाया है, लेकिन एक्ट्रेस को अगली सुनवाई पर पेश होने का निर्देश दिया है। कंगना के वकीलों ने हलफनामा दिया है कि वह 9 सितंबर, 2024 को पेश होंगी।