नई दिल्ली | बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सोशल मीडिया (Social media) पर कितनी एक्टिव रहती हैं इस बात से हर कोई वाकिफ है। वो आए दिन अपने ट्वीट के कारण विवादों में बनी रहती हैं। अब कंगना अपनी फिल्म तेजस को लेकर ट्वीट किया है। दरअसल, कंगना ने मोस्ट अवेटेड फिल्म तेजस के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से मुलाकात की है। कंगना ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें राजनाथ सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। कंगना के ये फोटोज फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। वो उनकी फिल्म तेजस की शुरुआत के लिए उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।