Kangana Ranaut Sent Legal Notice By Shiromani Akali Dal
नई दिल्ली। काफी लंबे समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) अपने बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं अब जब से उन्होंने किसान आंदोलन ( Farmers Protest ) में शमिल हुई बुजुर्ग महिला के खिलाफ ट्वीट किया है। वह सबके निशाने पर आ चुकी हैं। कंगना ने अपने ट्वीट में बुजुर्ग महिला को लेकर कई अपमानजनक बातें कही थी। जिसके बाद जब उनके खिलाफ आवाज़ उठने लगी तो उन्हें वह ट्वीट डिलीट भी करना पड़ा। साथ ही ट्वीट पड़ते ही कई सेलेब्स का गुस्सा भी उन्हें देखने को मिला, लेकिन इस बीच अब कई राजनैतिक पार्टियां भी सामने आ चुकी हैं। जिन्होंने कंगना को घेर लिया है। इस पूरे मामले को देखते हुए अब शिरोमणि अकाली दल ने उन्हें नोटिस भेज दिया है।
दरअसल, अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ( Manjinder Singh Sirsa ) का कहना है कि उन्होंने कंगना के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है। कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल हुई बुर्जुग महिला को 100 रुपये में आंदोलन में शामिल होने की बात कही थी। जिसे सुनकर वह काफी नाराज़ हैं। उनके ट्वीट देखकर लगता है कि वह किसानों के विरोध हैं। वह कंगना से मांग करते हैं कि 'वह अपनी टिप्पणियों के लिए किसानों से माफी मांगे।' आपको यह भी बता दें कि शिरोमणि अकाली दल से पहले पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट एक वकील और दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी ने भी कंगना रनौत को लीगल नोटिस भेजकर माफी मांगे जाने की बात कही है।
कंगना के ट्वीट के बारें में बात करें तो उन्होंने किसान आंदोलन में शामिल हुई 90 साल की बुजुर्ग महिला बिलकिस बानो ( Bilkis Bano ) के बारें में लिखा था कि 'वह 100-100 रुपये में किसी भी आंदोलन में शामिल होती हैं।' उनके इस ट्वीट के बाद सभी काफी गुस्सा हो गए थे। साथ ही कंगना के खिलाफ सोशल मीडिया पर आवाज़ उठने लगी थी। जिसमें पंजाबी सेलेब्स हिमांशी खुराना ( Himanshi Khurana ) और दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) भी सामने आए थे। जिसके बाद कंगना ने हिमांशी खुराना को ट्वीट से ब्लॉक ही कर दिया। वहीं दिलजीत ने भी कंगना को मुंहतोड़ जवाब दिया।
Published on:
4 Dec 2020, 2:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.