कंगना ने अगली क्लिप को कैप्शन दिया है, "उन्हें (महेश भट्ट) अपने असली नाम का इस्तेमाल करना चाहिए। जब धर्म बदल लिया हो तो आप धर्म विशेष का प्रतिनिधित्व नहीं करते।"
वीडियो में महेश भट्ट ने कहा, 'जहां डर है वहां इस्लाम नहीं और जहां इस्लाम है वहां डर नहीं। जैसे जहां अंधेरा होता है वहां रोशनी नहीं होती, और जहां रोशनी होती है वहां अंधेरा नहीं होता। एक हदीस मुझे मेरे अजीज दोस्त महमूद मदनी साहब ने लिखवाई थी जो मेरे कंप्यूटर पर है।' ये हदीस पढ़ने के बाद महेश भट्ट ने इसे हिंदी में अनुवाद करते हुए कहा- मदद कर। अपने भाई की मदद कर, वो मजलूम (बेचारा) हो तो मदद कर, और जालिम हो तो भी मदद कर।
आपको बता दें कि अदाकारा ने महेश भट्ट की ही फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म का नाम 'गैंगस्टर' था।