
kangana ranaut slams brahmastra actress take a dig at ayan mukerji karan johar
कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि कोई उनके लिए क्या बोलेगा, लेकिन वो अपनी बात को बेझिक रखती हैं अब उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) को लेकर अपने विचार रखे।
कंगना ने कहा कि फिल्म के मेकर्स झूठ बेच रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म को मिले निगेटिव रिव्यू को शेयर करते हुए लिखा, ‘ऐसा तब होता है जब आप एक झूठ को बेचने की कोशिश करते हैं, करण जौहर हर शो में लोगों पर दबाव डालते हैं कि वो आलिया और रणबीर को बेस्ट एक्टर्स और अयान मुखर्जी को जीनियस कहे... धीरे धीरे वो इस झूठ पर विश्वास करने लगे... 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के निर्देशक के बारे में और क्या समझा जा सकता है जिसने अपने जीवन में कभी भी एक अच्छी फिल्म नहीं बनाई... भारत में फॉक्स स्टूडियो को इस फिल्म को फंड करने के लिए खुद को बेचना पड़ा ... इस जोकर के कारण और कितने स्टूडियो बंद हो जाएंगे?
कंगना ने लिखा वे सारी बेईमानी कर सकते हैं, लेकिन एक अच्छी ईमानदार फिल्म नहीं बना सकते। कंगना ने आगे लिखा कि बेबी पीआर से लेकर शादी तक, मीडिया को नियंत्रित किया, केआरके को जेल में डाल दिया, रिव्यू खरीदे, टिकट खरीदे। हिंदू धर्म और साउथ फिल्मों के क्रेज पर सवारी करने की कोशिश की है। सभी लोग अचानक पुजारी बन गए और फिल्म को प्रमोट करने के लिए साउथ के एक्टर्स, राइटर्स और प्रोड्यूसर्स के आगे भीख मांगने लगे। ये लोग हर चीज करेंगे लेकिन अच्छे राइटर, डायरेक्टर और टैलेटेंड एक्टर्स को कास्ट नहीं करेंगे।
कंगना ने अपनी अगली स्टोरी में लिखा- जो लोग भी अयान मुखर्जी को जीनियस कहते हैं उन्हें तुरंत जेल भेज देना चाहिए। उन्होंने इस फिल्म को बनाने में 12 साल लगा दिए, 14 डीओपी बदले, 400 से ज्यादा दिन फिल्म शूट की, 85 असिस्टेंट डायरेक्टर बदले और 600 करोड़ फूंक दिए। साथ ही आखिरी समय पर फिल्म का नाम बदलने पर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाई। इस तरह के मौकापरस्त लोग, ऐसी रचनात्मकता से वंचित लोग, सफलता ने भूखे लोगों को अगर जीनियस कहा जाए तो ये एक सोची-समझी स्ट्रेटिजी है, दिन को रात और रात को दिन कहना।
आपको बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को पूरा होने में करीब 9 साल लगे हैं, जिसे पैन इंडिया लेवल पर तीन हिस्सों में रिलीज किया गया है। रणबीर और आलिया के अलावा, फिल्म में मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागुर्जन और डिंपल कपाड़िया अहम किरदार में हैं।
Updated on:
10 Sep 2022, 10:44 AM IST
Published on:
10 Sep 2022, 10:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.